हाथरस: रोडवेज बस से उतरते समय पहिए के नीचे आने से एक युवक का पैर टूटा, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस शहर के ओवर ब्रिज पर रोडवेज बस से उतरते समय एक दर्दनांक हादसा हो गया। रोडवेज बस से उतरते समय गांव हतीसा निवास युवक अनुज कुमार पुत्र मोहनलाल पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।