बीना: अपने ही देश में बेघर: वन भूमि से मोगिया परिवारों की दर्दनाक कहानी, तहसील के लगा रहे चक्कर
Bina, Sagar | May 7, 2026 अपने ही देश में पराया बन जाना कितना दर्दनाक होता है... यह बात आज बीना विधानसभा के मोगिया समुदाय के दर्जन भर परिवार बेहद करीब से जान रहे हैं। अपना घर, अपनी पहचान और अपने बच्चों का भविष्य... सब कुछ छिन गया है। वन विभाग की कार्रवाई ने इन्हें बेघर कर दिया। अब ये परिवार तहसील के चक्कर लगा-लगा कर थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं।