मथुरा: वृंदावन: यमुना में श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पलटा, लुधियाना के 10 श्रद्धालुओं की हुई मौत
केशीघाट पर यमुना की लहरों के बीच श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना से ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे, लेकिन यमुना की सैर के दौरान उनका स्टीमर पॉटून पुल से टकराकर जलमग्न हो गया। हादसे के बाद केशीघाट पर चीख-पुकार मच गई।