सहारनपुर की थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बुधवार शाम 5 बजे चिलकाना रोड से गिरफ्तार किया है । आरोपी गौरव मल्होत्रा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कृपाण भी बरामद की है। घटना 11 नवंबर की है। जब विनित शर्मा निवासी रानी बाजार इमलीतला की तहरीर पर थाना मंडी में मुकदमा दर्ज किया गया था।