दिनारा: दिनारा के पंजरी गांव में भव्य जलयात्रा, हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Dinara, Rohtas | Apr 20, 2026 दिनारा प्रखंड क्षेत्र के पंजरी गांव में नव निर्मित मंदिर हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तहत सोमवार को 11 बजे भव्य जलयात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे गाजे-बाजे, रथ, हाथी और घोड़ों के साथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें लिलवछ, बासुदेव डिहरी, भैंसड़ा, बिछियाव समेत कई गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।