गड़हनी: सहंगी मोड़ के पास गाड़ी ने पोल से टकराई, मौके पर देखने के लिए जुटी भीड़
गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर सहंगी मोड़ के पास एक कार गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई है। टक्कर इतनी भयंकर है कि गाड़ी आगे से बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ये घटना स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे की बताया जा रहा है। गाड़ी में कौन लोग थे कहां से आ रहे थे इसकी जानकारी जुटा रही है।