बदायूं: जफा की कोठी नई सराय मोहल्ले के निकट बाइक सवार ने मां-बेटे को टक्कर मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 10, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के जफा की कोठी नई सराय मोहल्ले में बाइक सवार ने बाइक सवार मां बताशा पत्नी अखिलेश व बेटे देवसरन पुत्र अखिलेश निवासी मेहरा थाना वजीरगंज को टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।