फरीदाबाद में एक डॉग लवर के अजब प्रेम का किस्सा सामने आया है। एक बिल्डर का 3 महीने का डॉग खो गया। उन्होंने इसे खोजने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर दी है। डॉग को 2 महीने पहले ही 20 हजार रुपए में खरीदा गया था। बिल्डर का कहना है कि वह उसके परिवार के सदस्य की तरह है। अभी उनकी तरफ से डॉग के लापता होने के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।