मंझनपुर: टहेरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े युवक-युवती को रौंदा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत
टहेरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। टहेरा गांव निवासी अरविंद कुमार (20) पुत्र ज्ञान सिंह पटेल अपनी रिश्तेदारी से आई युवती अंशिका (18) पुत्री अवध बिहारी पटेल, निवासी पैकौरा देवकली थाना रैपुरा, के साथ पश्चिम शरीरा जा रहे थे।