मंदसौर: मंदसौर में नौतपा के छठे दिन बदला मौसम, बारिश से गर्मी और लू से मिली राहत
मंदसौर जिले में शनिवार सुबह करीब 5 बजे नौतपा के छठे दिन हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। मंदसौर, सीतामऊ, खजूरी आंजना, नाहरगढ़ और पिपलिया मंडी सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज हुई। तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। कई जगह जलभराव व कीचड़ की स्थिति भी बनी,