चम्पावत: स्व. दीपा जोशी की स्मृति में फुंगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य लोग रहे उपस्थित
चम्पावत। जिला मुख्यालय स्थित पैंती (फुंगर) में डॉ. शरद जोशी (परियोजना निदेशक भारत सरकार) की धर्मपत्नी स्व. दीपा जोशी की पुण्यस्मृति पर जूनियर हाईस्कूल फूंगर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा अनुसार पुरस्कार वितरित किए।