परबत्ता: अगुवानी गंगा घाट पर पूर्णिमा की संध्या भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
खगड़िया। परबत्ता प्रखंड स्थित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर पूर्णिमा की संध्या भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपों की जगमगाहट, वैदिक मंत्रोच्चार और घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा घाट भक्तिमय माहौल में डूब गया। महाआरती से पूर्व विधिवत गंगा पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित प्रवीण झा, आचार्