चरपोखरी: चरपोखरी में पूर्व विधायक सह समाजवादी नेता रघुपति गोप की छठी पुण्यतिथि मनाई गई
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में शनिवार को दोपहर में 2:00 के करीब समाजवादी नेता व पूर्व विधायक रघुपति गोप की छठी पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र नारायण पांडेय व संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक राम अवधेश सिंह ने किया। मौके पर पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद,बिजेंद्र यादव,भाई दिनेश,विद्यानंद विकल, सहित अन्य मौजूद थे।