हुज़ूर: भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट पर विधायकों की आपत्ति पड़ी भारी
Huzur, Bhopal | Feb 24, 2024 भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट अब नए सिरे से बनेगा।2031 के ड्राप्ट को मंत्री, सांसद और विधायकों ने खारिज कर दिया है। अब यह साल 2047 की आबादी के हिसाब से तैयार होगा। दिसंबर 2024 तक प्रोसेस पूरी होगी। फिर लागू कर दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर नया ड्राफ्ट बनेगा। मौजूदा ड्राप्ट पर विधायकों की नाराजगी और आपत्तियां ही भारी पड़ी थी।