हुज़ूर: तलैया इलाके में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने 11वीं के छात्र को हसिया मारा, दोनों आरोपी हिरासत में लिए गए
Huzur, Bhopal | Feb 24, 2024 भोपाल के तलैया इलाके में स्थित इतवारा पुलिस चौकी के महज 50 मीटर की दूरी पर दो बदमाशों ने 11 वीं के छात्र को सरेराह रोक लिया।एक आरोपी ने छात्र के गले पर हसिया रखा और पांच सौ रुपए शराब पीने के लिए मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने छात्र के बाये कंधे पर हसिये से वार कर दिया|