चंदिया: नरवार 25 में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जवारे विसर्जन पर निकला भव्य जुलूस
Chandia, Umaria | Apr 30, 2026 उमरिया जिले के ग्राम नरवार 25 में खेर माता मंदिर में नौ दिनों तक विधि-विधान से विराजित जवारे कलश का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किया गया। पंडा के अनुसार इस वर्ष करीब 402 जवारे कलश स्थापित किए गए थे, जिनकी पूरे नौ दिन तक नियमित पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पूरे गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य जवारे जुलूस निकाला गया, जिसमें काली तृत्य हुआ।