हरदा: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया सल्फास, मौत; जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Harda, Harda | Jul 5, 2026 उपज मंडी खिरकिया में पदस्थ 21 वर्षीय भृत्य अंकित पिता धीरज ने कथित रूप से सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उपचार के दौरान जिला अस्पताल हरदा में उसकी मौत हो गई। मामले में युवक द्वारा मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।