देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित शिप्रा ब्रिज पर शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सड़क किनारे हाथ ठेला लगाकर भुट्टा और अन्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी। पुलिस के अनुसार, ब्रिज पर ठेले लगाने से यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस द्वारा पहले भी कई बार दुकानदारों को सड़क और ब्रिज पर ठेले नहीं लगाने की चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद कुछ विक्रेता वहीं ठेले लगाते रहे। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताते हुए शिप्रा ब्रिज पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर सड़क से हटाया और यातायात को सामान्य कराया।
थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोगों ने सड़क जाम कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया। इस मामले में चक्का जाम करने वाले लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए शिप्रा ब्रिज क्षेत्र में पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas