ब्यौहारी: ब्यौहारी के बरहा टोला में भाई _भाई के विवाद में वृद्ध भाई के साथ हुई मारपीट पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बरहा टोला में परिवारिक बात विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है भाई ने भाई के साथ मारपीट की है, जिसमे वृद्ध भाई को चोट पहुंची है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पुलिस ने लाकर भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि विवाद पारिवारिक है जांच की जा रही है जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।