ब्यौहारी: 40 किलो मीटर पीछा करने के बाद पकड़ा गया पिकअप चोर, एक आरोपी गिरफ्तार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी का मामला
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी में घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरो ने पार कर दिया। लेकिन चालीस किलो मीटर तक वाहन मालिक ने अपने साथियों के साथ चोरो का पीछा किया, और आखिरकार एक चोर को पडोसी जिले सीधी के एक गाँव मे दबोच लिया। जिसके बाद ब्यौहारी थाने में इसकी जानकारी दी पुलिस मामले की जांच कर रही है।