महोबा: कबरई में दो दिन से खड़े ट्रक में अज्ञात युवक अचेत पड़ा मिला, पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया
Mahoba, Mahoba | Jan 11, 2026 दो दिन से खड़े ट्रक में 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की पहचान फिलहाल अज्ञात है और उसे होश नहीं आया है। प्रारंभिक जांच में नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।