रामगढ़: दूसियानी कोयल नदी में लापता युवक का अंतिम संस्कार, जंगल में फंदे से लटका मिला था शव
Ramgarh, Palamu | May 19, 2026 रामगढ थाना क्षेत्र के पीढ़े के युवक 31 वर्षीय नानहू सिंह पिता स्व. रामटहल सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 5 बजे दूसियानी कोयल नदी में किया गया। बता दें कि उसकी डेड बॉडी उसके गांव से तीन किलोमीटर दूर सेमरमरवा जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। युवक चार दिनों से लापता था।