रामगढ़ सिविल कोर्ट स्थित जिला पुलिस बल के सिपाही दशरथ बैठा की कुएं में गिरने मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस विभाग में शौक़ की लहर है,दशरथ बैठा रामगढ़ सिविल कोर्ट में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे, रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया,सिपाही दशरथ बैठा खाना खाने के बाद फोन पर बात करते हुए क्वार्टर से बाहर निकला और कुएं में गिर गया