पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज देहात युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज देहात निवासी कमल हसन (26) ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिजन युवक को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भेजी गई।