जशपुर: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उठाएं लाभ, सोलर प्लांट पर मिलेगा ₹1.08 लाख तक का अनुदान
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आम नागरिकों को अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर बिजली बिल में कमी लाना और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना है। जशपुर जनसम्पर्क से शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट सोलर प्लांट पर ₹45 हजार,