पानीपत: दिल्ली पैरलल नहर में प्रॉपर्टी डीलर ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, सुबह 5 बजे निकले थे घर से
जानकारी के अनुसार मृतक सैक्टर 13-17 का रहने वाला 47 साल सुनील है। वह करीब 4.30 बजे सुबह अपने घर से चला गया था। परिजनो ने बताया कि ये काफी दिनो से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसका प्रोपर्टी डीलर का काम था। इसका शव दिल्ली पैरलर नहर जाटल रोड के पास मिला था। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनो को सौप दिया गया। वहीं हादसे के बाद से परिजनों में शोक की लहर है।