पानीपत: प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, मरने से पहले बहन से कहा- बच्चों को संभाल लेना
पानीपत में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर ने नहर मे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील सलूजा उर्फ़ नीटू के रूप मे हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुनील सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। नहर में छलांग लगाने से पहले सुनील ने अपनी बहन को फोन किया। उसने अपनी बहन को फोन पर कहा, "दीदी, आप बच्चों को संभाल लेना।" बताया जा रहा है कि मृतक सुनील प्रॉप्रटी विवाद के चलते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।