सत्तर कटैया: विशनपुर में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 28 बोतल नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विशनपुर में बिहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी में बिहरा थाना पुलिस ने एक कारोबारी को 28 बोतल नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पुछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।