जगाधरी: यमुनानगर की एक निजी स्कूलों में अफीम के पौधे लगाए जाने का मामला आया सामने, पुलिस कर रही है जांच ।
यमुनानगर के एक निजी स्कूलों में अफीम के पौधे उगे होने का मामला सामने आया है। स्कूल में 100 से अधिक अफीम के पौधे पाए गए हैं, हालांकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि पौधे अपने आप स्कूल में उगे हैं । इस बात की जानकारी तब मिली जब अभिभावक स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए पहुंचे थे । इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस इसकी जांच में जुट चुकी है ।