बरेली: नगरिया कला के युवक ने ई-रिक्शा चालक पर जेवर से भरा बैग लेकर भागने का आरोप लगाया
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के नगरिया कला के रहने वाले युवक ने ई रिक्शा चालक पर लगाया जेवर से भरा बैग लेकर भागने का आरोप। युवक ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।