बरेली: सुभाष नगर की महिला ने जांच करने आए पुलिसकर्मियों पर नग्न अवस्था का फोटो एप्लीकेशन पर लगाने का आरोप लगाया
सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने जांच करने आए पुलिसकर्मियों के ऊपर नग्न अवस्था का फोटो एप्लीकेशन पर लगाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसने छेड़खानी की शिकायत थाना पुलिस से की थी जांच करने आए पुलिसकर्मियों ने उसका नग्न अवस्था का फोटो एप्लीकेशन पर लगा दिया। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है।