बरेली: इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के बाहर दो कार चालकों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के बाहर दो कार चालकों में जमकर मारपीट देखने को मिली है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।