बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने जमीनी विवाद में अपने भाई पर मारपीट और बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने भाई पर मारपीट व बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी कार्यालय पहुंचकर व्यक्ति ने मामले की शिकायत कि है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।