फुलवरिया: मऊ से भटनी के लिए ट्रेन से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजनों संग उत्तरप्रदेश रेल पुलिस कर रही तलाश
फुलवरिया थाना क्षेत्र के चुरामन चक भटवालिया निवासी व शिक्षक इम्तियाज अहमद शाह के 20 वर्षीय पुत्र फैजान राजा का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। जिसके कारण परिजनों में चिंता बढ़ गई है। ट्रेन में घर वापसी के दौरान अपने पिता को मोबाइल से दर्द भरे मैसेज भेजे जाने के बाद युवक का मोबाइल अभी भी बंद आ रहा है। जिससे युवक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं ।