सलोन: छतोह कस्बे के रहने वाले अधेड़ व्यक्ति को छत की दीवार गिरने से लगी चोट, सीएचसी से जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
5:4:2026 को 10:00 सुबह नसीराबाद थाना क्षेत्र के छतोह कस्बा के रहने वाला अधेड़ मोहनलाल छत की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए सीएचसी नसीराबाद ले गए। नसीराबाद सीएचसी में डॉक्टर ने अधेड़ की हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। रायबरेली जिला चिकित्सालय में घायल का उपचार चल रहा है।