प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र एटीएस कमांडो द्वारा किया गया मॉक ड्रिल
प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होगी,जबकि महाकुंभ के दौरान देश-विदेश के कोने-कोने से करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न इंतजाम किए जा रहे हैं,इसी के तहत आज बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में एटीएस कमांडो द्वारा मार्क ड्रिल किया गया है।