डोलरिया: डोलरिया में तेज आंधी से सड़क पर गिरा पेड़, यातायात बाधित, वीडियो वायरल
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो डोलरिया का बताया जा रहा है जहां अचानक चली तेज हवा और आंधी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिलकर पेड़ को हटाने का प्रयास किया।