नागौर जिले में दीपावली त्यौहार के मध्यनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा की टीम ने बुधवार को नागौर शहर में दो जगह पर कार्रवाई की और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि घी व मिठाई की दुकान से सैंरल लिए गए,कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।