सीकर जिले की फतेहपुर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरि लकड़ियों से भरी पिकअप को जप्त किया है।सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सीकर चूरू हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी इसी दौरान एक पिकअप में हरी लकड़ियां भरी हुई मिली जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप को जप्त कर लिया और वन विभाग को इस संबंध में सूचना दी।