भिंड नगर: सहालग के चलते सुभाष तिराहे पर लगा भारी जाम, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित लोग फंसे रहे जाम मे
भिंड। शहर के व्यस्ततम सुभाष तिराहे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे भारी जाम लग जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम के कारण दोपहिया, चारपहिया वाहनों सहित आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग अपने गंतव्य तक देर से पहुंचेशहर में इन दिनों सहालग का सीजन होने के कारण वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बढ़ गई है