चुनार: दुर्गा जी मोड़ स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने अपाचे बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत
चुनार कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम पांच बजे ट्रक ने अपाचे बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गईं। मृतक की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।