जबलपुर: रांझी गांधी चौक परशुराम बस्ती में किराना स्टोर की आड़ में बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल
जबलपुर रांझी थाना क्षेत्र के गांधी चौक परशुराम बस्ती में शराब दुकान बंद होने के बाद भी अवैध बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 'गोपाल किराना स्टोर' के बोर्ड की आड़ में शराब बेचते देखा जा सकता है।