मदनपुर: घोड़ा डिहरी में भक्ति की बयार: श्रीमद् भागवत कथा में पूर्व सांसद सुशील सिंह ने लिया आशीर्वाद
मदनपुर प्रखंड के घोड़ा डिहरी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। बीते रात्रि आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सह महायज्ञ में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए और कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व सांसद ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन से पूरे गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है और वातावरण भक्ति से सराबोर है।