माकड़ी: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ी का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
बुधवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य माकड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के आईसोलेशन वार्ड, जनरल वार्ड, भंडार कक्ष, दवा वितरण केन्द्र, एनआरसी,लेबोरेटरी आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने आईसोलेशन वार्ड निर्माण कार्य में विलम्ब को देखते हुए निर्माण एजेंसी आरईएस के अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।