माकड़ी: ग्राम सोनाबेडा में मानसिक रूप से विक्षिप्त 25 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
माकडी ब्लाक के ग्राम सोनाबेडा टाटीपारा निवासी 25 वर्षीय सुमित्रा मरकाम ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर फरसगांव पुलिस ने शुक्रवार को मृतिका के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है।परिजनों ने अनुसार पिछले 9-10 वर्ष पूर्व 9 वीं कक्षा पढते समय से मृतिका की मानसिक स्तिथी ठीक नही थी।फरसगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।