माकड़ी: ग्राम कुमगांव पारधीपारा के खेत मे ग्राम कोटवेल गांव के युवक की मिली लाश, ग्रामीण और परिजनों ने फरसगाँव थाने में दी सूचना
माकडी ब्लाक के ग्राम कुमगांव पारधीपारा के खेत मे शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है,उसके पास एक कीटनाशक दवाई का डिब्बा मिला है।स्थानीय सरपँच व ग्रामीणों ने आस पास पता किया तो मृतक की पहचान ग्राम कोटवेल के राजेश शोरी पिता रैनु राम शोरी के रूप में हुई।सरपँच व मृतक के परिजनों ने फरसगांव थाने में घटना कि जानकारी दी है।पुलिस मर्ग कायम कर जुटी जांच मे