जबलपुर: रांझी में आतंक फैलाने वाले दो आदतन अपराधियों पर NSA, भेजे गए जेल
रांझी थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो कुख्यात आदतन अपराधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत वारंट जारी होने के बाद शुभम मिश्रा और अमन केवट को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी रांझी उमेश गोहलानी ने मामले का खुलासा किया।