धमतरी: जिले के अधिकांश गांवों में मनाया गया अक्ति पर्व, किसानों ने ठाकुर देव के चरणों में सौंपा बीज
छत्तीसगढ़ की माटी का सबसे बड़ा लोक पर्व 'अक्ति' (अक्षय तृतीया) इस बार भक्ति और परंपरा के साथ-साथ तिथियों के फेर में भी नजर आया है। जिले के कई गांवों में आज रविवार को ठाकुर देव की पूजा के साथ हल-नागर की गूंज सुनाई दी। वहीं कई इलाकों में तिथि के गणित के साथ सोमवार को पर्व मनाया जाएगा। इस 'असमंजस' के बीच किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने मानसून की पहली।