ब्यावरा: ब्यावरा शहर के मातामंड क्षेत्र में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावरा शहर के मातामंड क्षेत्र में एक किराए के मकान में 33 वर्षीय महिला कृष्णा बाई पत्नी हरिओम साहू का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।