कटनी ग्रामीण: सालों से अधूरा बिलहरी संगम पुल, बारिश में थम जाता है सफर
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलहरी में वर्षों से निर्माणाधीन संगम पुल आज तक पूरा नहीं हो सका है। यह पुल बहोरीबंद, सलीमनाबाद और जबलपुर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है, जहां से रोजाना यात्री बसों सहित सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। बारिश के दौरान पुल पर पानी भर जाने से आवागमन घंटों बाधित हो जाता है। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है